मुँह के छाले, कारण और बचाव के तरीके

मुँह के छाले, कारण और बचाव के तरीके

मुँह के छाले, कारण और बचाव के तरीके

मुँह के छाले
मुँह के छाले
बार बार मुँह के छाले क्यों हो जाते हैं और इनसे शरीर को क्या नुक्सान झेलना पड़ सकता है, इनसे बचाव के और ठीक करने के क्या तरीके हैं, इस लेख में हम जानेंगे प्रकाशित आयुर्वेद क्लीनिक, मेरठ के सौजन्य से ।
मुँह के छाले एक ऐसी समस्या है जिससे अपने जीवन में हर कोई कभी ना कभी एक अथवा अधिक बार जरूर परेशान होता ही है । आमतौर पर यह विशेष चिंता का विषय नही होता है किंतु खाने और पीने में बहुत समस्या हो जाती है । गलती से भी यदि मिर्च और मसालेदार चीज कम मात्रा में भी खा ली जाये तो जैसे आफत ही बन आती है । ऐसे में यह जानना और समझना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर ये मुँह के छाले अर्थात Mouth Ulcer होता क्या है और इनसे बचने और इलाज का सबसे अच्छा तरीका क्या है ।

बिना दर्द वाले मुँह के छाले एक गम्भीर समस्या है :-

अगर ये मुँह के छाले लम्बे समय तक ठीक नही होते हैं तो इस लक्षण को गम्भीरता से सोचना चाहिये । कई बार ये मुँह के छाले मुँह में किसी तरह का दर्द नही पैदा करते हैं तब प्रायः इनकी तरफ ज्यादा ध्यान नही दिया जाता है, यह किसी परेशानी का कारण बन सकता है । इसलिये अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या आये तो अपने चिकित्सक से जरूर परामर्श करें ।

मुँह के छाले इसलिये होते हैं बार बार :-

कुछ लोगों को और विशेषतौर पर किशोरों को मुँह के छाले बार बार होते हैं और इसका कारण अस्वास्थयकर जीवन शैली हो सकता है । बहुत से विशेष कारण जैसे कि धुम्रपान, शराब आदि एल्कोहल का अधिक सेवन, तेल और चिकनाई वाले भोजन का ज्यादा सेवन, बाजार के चटपटे जंक फूड जैसे कि चाउमिन आदि का ज्यादा सेवन, तेज गरम अथवा तेज ठण्डा खाने पीने, हर समय कुछ ना कुछ चबाते रहने आदि से माउथ अल्सर की यह समस्या आमतौर पर ज्यादा पायी जाती है । कई बार लगातार कब्ज बने रहने और रात को देर तक जागने और लम्बे समय तक नींद पूरी ना होने के कारण भी मुँह के छाले की यह समस्या देखने में आती है । अगर आप चाहते हैं कि यह रोग आपको ना हो तो जरूर इन बातों का ध्यान रखियेगा ।

मुँह के छाले हों तो जरूर ध्यान रखियेगा :-

अब हम चर्चा करेंगे कुछ उन बातों का जो मुँह के छाले हो जाने पर आपको ध्यान रखनी चाहिये । इन सब बातों का ध्यान रखेंगे तो मुँह के छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं ।

मुँह के छाले हो जाने पर गरम खाने से बच कर रहें :-

मुँह के छाले हो जाने पर गरम खाने की चीजों का सेवन नही करना चाहिये । उसमें भी विशेष तौर पर ध्यान रखें कि मिर्चमसाला एवं तेलीय और चिकनाई युक्त गरम चीजे तो बिल्कुल ना सेवन करें । ये चीजें छालों को पका देती हैं जिससे बहुत कष्ट होता है । अगर गलती से ऐसा कुछ खा लें तो धनिये की पत्ती चबानी चाहियें इससे आराम मिलता है ।

मुँह के छाले हो जाने पर इन चीजों का सेवन करना चाहिये :-

मुँह के छाले हो जाने पर सेब खाना बहुत लाभकारी होता है । सेब नही हो तो कच्चे प्याज का रस भी छाले के ऊपर लेप करके लार को थूकते रहना चाहिये । इसके अतिरिक्त अच्छे पके केले का सेवन बहुत लाभकारी होता है । ताजा जमा हुआ प्राकृतिक मीठा दही खाने से छालों में आराम मिलता है । इस तरह के दही में एक एसिडोफिलस नामक बैक्टिरिया पाया जाता है जो छालों में आराम देता है । माऊथ अल्सर की समस्या में नारियल पानी पीना भी छालों के दर्द में बहुत आराम देता है । नारियल की कच्ची गिरी चबाने से भी राहत मिलती है ।

मुँह के छाले की समस्या को दूर करने के लिये कुछ घरेलू उपचार :-

1:- अमरूद के मुलायम पत्ते चबाने से छालों में आराम मिलता है ।
2 :- मेथी दाने को पानी में उबालकर और पानी को ठण्डा करके कुल्ले करने से मुँह के छाले की समस्या में जल्दी ही लाभ मिलता है ।
3 :- कई बार विटामिन सी की कमी के कारण भी मुँह में छाले हो जाते हैं ऐसी दशा में कच्चा ऑवला खाने से आराम मिलता है ।
4 :- मुलेठी को पीसकर शहद के साथ मिलाकर चाटने से राहत मिलती है ।
5 :- पान में लगाने वाले कत्थे को पानी मे पेस्ट बनाकर जीभ पर लेप कर लें और जो लार मुँह में बनती रहे उसको थूकते रहें । ऐसा करने से मुँह के छाले सूख जाते हैं ।

मुँह के छाले होने की रोकथाम ऐसे करें :-

1 :- मुँह की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें । कई बार मुँह में छाले सिर्फ इसलिये भी हो जाते हैं कि मुँह अन्दर से साफ नही किया जाता है ।
2 :- सोडाड्रिंक और शराब के सेवन से बचें ।
3 :- मुलायम टूथब्रश का प्रयोग करें ।
मुँह के छाले की समस्या के समाधान के लिये इस लेख में दिये गये सभी घरेलू प्रयोग हमारी समझ में पूरी तरह से हानिरहित हैं । फिर भी आपके आयुर्वेदिक चिकित्सक के परामर्श के बाद ही हम आपको इन्हे प्रयोग करने की सलाह देते हैं । ध्यान रखें कि आपका चिकित्सक आपके शरीर और रोगों को सबसे बेहतर समझता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नही होता है ।
प्रकाशित आयुर्वेद क्लीनिक, मेरठ के सौजन्य से मुँह के छाले की समस्या से समबन्धित यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है । इस लेख से सम्बंधित आपके कुछ सुझाव हो तो कृपया हमको कमेण्ट करके जरूर बताइये । आपके सुझावों से हम अपने अगले लेख को आपके लिये और उपयोगी बना सकते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

Tonsillitis टॉन्सिल होने पर ध्यान रखें इन बातों का जल्दी ठीक होगा

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें