सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें

सुबह के वक्त
सुबह के वक्त
सुबह के वक्त सोचिये कि हमेशा ये एक नयी शुरूआत करने का मौका होता है । सुबह का वक्त वो वक्त होता है जब आप अपने आने वाले पूरे दिन के लिये खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार कर सकते हो । इस लेख में प्रकाशित आयुर्वेद क्लीनिक, मेरठ के सौजन्य से हम आपको बता रहे हैं वो दस हेल्दी आदते जो अगर आप सुबह के वक्त अपना लें तो आपका पूरा दिन यादगार गुजरेगा । आइये जानते हैं इनके बारे में ।

सुबह के वक्त निकाले खुद के लिये समय :-

सुबह को उठने के बाद सारे काम और ऑफिस की टेन्शन लेना शुरू करने से पहले कम से कम 30 मिनट का समय अपने लिये जरूर निकालिये । इस तीस मिनट में कोई भी वो अच्छा काम कीजिये जिसको करने से आपको अन्दर से खुशी मिले । अगर ऐसा कुछ नही सोच पाते तो सुबह सुबह के वक्त आस पास किसी बगीचे में टहलने के लिये निकल जायें । अपना मनपसन्द संगीत सुनें या और भी ऐसा कुछ जो आप सारे दिन करने का वक्त नही निकाल पाते हैं ।

सुबह के वक्त खुली हवा में साँस लें :-

सुबह के वक्त घर के जरूरी काम निबटाकर ऑफिस निकलने की जल्दी तो रहती है लेकिन फिर भी आप ज्यादा नही तो 10-15 मिनट के लिये खुली हवा में शांत बैठकर गहरी गहरी और धीरे धीरे साँस लें । ऐसा करने से आपके अन्दर ताजगी का सँचार होगा और शरीर को शीतलता भी मिलेगी । ऐसा करने का एक लाभ यह भी है कि सुबह के वक्त ताजी हवा में ली गयी ये गहरी गहरी मगर धीरे धीरे साँसे दिल को मजबूत बनाने का काम करती हैं और शरीर को शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होकर शरीर में ऊर्जा का सँचार होता है ।

सुबह के वक्त बैलेंस्ड डाइट लें :-

सुबह की शुरूआत की आपाधापी में जिस चीज को हम दिमाग से निकाल देते हैं वो है एक बैलेंस्ड डाइट । नाश्ता तो हम जरूर कर लेते हैं लेकिन ये ध्यान नही रखते कि वो पोषण के नजरिये से सही सन्तुलित है भी या नही । अपनी सुबह के वक्त की डाइट में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त आहार को प्राथमिकता दें, जैसे कि स्प्राउट्स और चोकर वाले आटे की रोटी आदि । पनीर और अण्डे का सेवन भी एक अच्छा विकल्प है । इसके अलावा चना और सोयाबीन का सेवन भी अपनी सुबह के वक्त की डाइट में किया जा सकता है ।

सुबह के वक्त सुनें प्रकृति की आवाज :-

सुबह के वक्त जब आप ताजी हवा में बाहर निकलें तो पंछियों, हवा, और पेड़ों के पत्तों की प्राकृतिक आवाज को मन लगाकर शान्ति से ध्यान से सुनें । एक शोध के अनुसार सुबह के समय ऐसी आवाजे सुनने से इन्सान का तनाव और दिमागी थकान दूर होती है और वो अपने आपको दिमागी रूप से तरोताजा महसूस करता है ।

सुबह के वक्त फील गुड फैक्टर पर फोकस करें :-

सुबह के वक्त उठकर बिस्तर पर ही गहरी गहरी साँसे लेकर अपने आप से वादा करें कि आज आप पूरे दिन फील गुड ही करेंगे । नकारात्मक बातों का भी सकारात्मक पक्ष देखने की कोशिश करेंगे । ऐसा नियमित अभ्यास करने से आपका जीवन जीने का नजरिया ही बदल जायेगा । छोटी छोटी बातें जिनसे आपको परेशानी होती है लेकिन वो वास्तव में परेशानी का कारण होती नही हैं उनको आप सकरात्मक तरीके से देखना सीख जाओगे ।

सुबह के वक्त हॉट चोकलेट पियें :-

एक शोध के अनुसार कोको युक्त ड्रिंक का सुबह के वक्त सेवन करने से मूड बेहतर होने के साथ साथ दिमागी चेतना का स्तर भी बढ़ता है । इसमें मौजूद चॉकलेट आपको मूड स्विंग की समस्या से बचाने का काम करता है ।

सुबह के वक्त खुद को परखें :-

सुबह के वक्त उठकर बिस्तर छोड़ने से पहले आप अपने शरीर को अच्छे से परखें । ध्यान दें कि शरीर के किसी हिस्से में किसी तरह की कोई परेशानी तो महसूस तो नही हो रही है । इस छोटे से काम से आपको अहसास रहेगा कि कोई आपका ख्याल रख रहा है और आप काफी पोजीटिव फील करोगे ।

सुबह के वक्त सकारात्मक बातें सोचें :-

एक बार रोज मर्रा के कामों में उलझने के बाद तो फिर कुछ भी अच्छा और सकारात्मक सोचने का मौका तो शायद ही मिल पाता है । इसका समाधान यह है कि आप सुबह के वक्त अपने हल्के फुल्के काम निबटाते समय पुराने जीवन में हुयी सकारात्मक बातों को सोचे और याद करें, जैसे कि आपकी और आपके पार्टनर की पहली मुलाकत, अपने बच्चे को पहली बार हाथों में उठाने का अहसास, बचपन में पापा मम्मी के साथ बिताये गये पल । ये सब बाते सोचने से आपका नजरिया पोजीटिव होता है ।

सुबह के वक्त मिंट का सेवन करें :-

एक रिसर्च में मालूम हुआ है कि मिंट की खुशबू मुड़ को ताजा और ठीक बनाने के लिये बहुत उपयोगी होती है और इससे थकान का अहसास भी कम होता है । यदि आपका मूड अक्सर खराब रहता है तो आपको चाहिये कि आप सुबह के वक्त मिंट की गोलियों अथवा च्युइंगम को चबायें । आपको मूड बेहतर महसूस होगा सारे दिन ।

सुबह के वक्त हँसी है बहुत जरूरी :-

तनाव को दूर रखने के लिये और खुशमिजाज रहने के लिये हँसी से बेहतर कोई चीज हो ही नही सकती है । हँसी से ना सिर्फ आपका बल्कि आपके आसपास के लोगों का भी मूड बेहतर होता है । सुबह के वक्त अपने दिन की शुरूआत खुद को आइने में देखकर एक प्यारी सी हँसी के साथ कीजिये आपका पूरा दिन खुशगवार गुजरेगा ।
प्रकाशित आयुर्वेद क्लीनिक, मेरठ के सौजन्य से सुबह के समय अपनायें ये दस हेल्दी आदतें वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है । इस लेख के समबन्ध में आपके कुछ सुझाव हो तो हमें कमेण्ट के माध्यम से जरूर बतायें ।

Comments

Popular posts from this blog

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

Tonsillitis टॉन्सिल होने पर ध्यान रखें इन बातों का जल्दी ठीक होगा