नींद नही आती तो बरतें ये सावधानियॉ और अपनायें ये उपाय

नींद नही आती तो बरतें ये सावधानियॉ और अपनायें ये उपाय

नींद नही आती तो बरतें ये सावधानियॉ और अपनायें ये उपाय

नींद
नींद
नींद ना आने की समस्या जिसको अनिंद्रा भी कहते हैं पहले उम्र बढ़ने के साथ साथ ही इन्सान को परेशान करती थी लेकिन अब यह समस्या हर आयु वर्ग में देखने को मिल रही है । इस लेख में हम बात करेंगे इस मुद्दे पर । इस लेख को हमने दो भागों में बाँटा है पहला तो नींद ना आने की समस्या में बरती जाने वाली सावधानियॉ और दूसरा है नींद लाने के उपाय । बहुत सुन्दर जानकारी है पूरा लेख जरूर पढ़ना ।

नींद ना आने की समस्या में बरती जाने वाली सावधानियॉ

नींद ना आने में सावधानी नम्बर एक :-

यदि आपको अनिंद्रा की शिकायत है तो सबसे पहले अपने रूटीन पर ध्यान दें । इस समस्या का एक प्रमुख कारण यह होता है कि अनिंद्रा का रोगी दिन में ज्यादा सो लेता है इस कारण से रात को जागता रह जाता है । इस लिये इस तरफ ध्यान दें कि अगर आप दिन में सोते हैं तो इसको बन्द कर दें ।

नींद ना आने में सावधानी नम्बर दो :-

कई बार रात के समय सोने से पहले ज्यादा पानी अथवा अन्य तरल पदार्थ जैसे कि चाय, कॉफी और कोल्डड्रिंक आदि पी लिये जाते हैं । यह शरीर को उत्तेजित कर देता है और ज्यादा कैलोरी मिलने के कारण शरीर ऊर्जावान हो जाता है जिस कारण से सोने में समस्या आती है ।

नींद ना आने में सावधानी नम्बर तीन :-

यदि दिनचर्या नियमित नही है तो भी अनिंद्रा की शिकायत आती है । अनियमित दिनचर्या के ज्यादा उदाहरण आधुनिक नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा आते हैं जिनकी काम करने की शिफ्ट हफ्ते के हिसाब से बदलती है कभी मॉर्निंग तो कभी ईवनिंग और कभी नाईट शिफ्ट । इससे नींद आने का शारीरिक चक्र प्रभावित होता है ।

नींद ना आने में सावधानी नम्बर चार :-

सोने की जगह घुटनभरी और पर्याप्त हवादार ना होने के कारण भी अनिंद्रा की समस्या होती है । कई बार सोने के लिये इन्सान को बहुत छोटी सी जगह ही मिल पाती है और ज्यादा घुटन भरी जगह हो जाने के कारण वह सो नही पाता है । इसलिये ध्यान रखें कि आपकी सोने की जगह पर्याप्त रूप से खुली और हवादार हो ।

नींद ना आने में सावधानी नम्बर पाँच :-

जाने कितने ही लोगों की आदत होती है कि वो सारे दिन के काम का तनाव और जीवन की उलझनों को बिस्तर में अपने साथ ही लेकर सोते हैं और फिर सो ही नही पाते हैं । इस तरफ से आपको सावधान रहना होगा और अपनी उलझनों को अपने बिस्तर से दूर ही रखें तो ज्यादा बेहतर होगा ।

नींद लाने के लिये उपाय और टिप्स

चलिये अब बात करते हैं उन उपायों और सुझावों के बारे में जिनको अपनाकर आप सुखपूर्वक नींद का आनन्द ले पायेंगे ।

नींद लाने के लिये उपाय नम्बर एक :-

सोते समय टाईट और सिन्थेटिक कपड़े बदलकर सूती और ढीले कपड़े पहनने चाहिये । मुँह को ढक कर सोने से कई बार पर्याप्त ऑक्सीजन ना मिल पाने के कारण भी बार बार नींद खुलती रहती है । इसलिये यदि आपको अनिंद्रा की समस्या है तो मुँह को खुला रखकर सोने की आदत डालिये ।

नींद लाने के लिये उपाय नम्बर दो :-

नींद ना आने का प्रमुख कारण तनाव, ईर्ष्या, चिंता आदि मानसिक विकार होते हैं अतः इन व्यर्थ की बातों को ध्यान से निकालकर मन को शान्त बनाने का प्रयास करें । इसके लिये आप योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं ।

नींद लाने के लिये उपाय नम्बर तीन :-

रोज कम से कम चार पाँच किलोमीटर जरूर चलें । इससे शरीर का व्यायाम भी होगा और थकान भी होगी । थका हुआ शरीर जल्दी और शांतिपूर्वक सोता है । इसको जरूर आजमाकर देखें ।

नींद लाने के लिये उपाय नम्बर चार :-

मौसम के अनुसार ताजा, गर्म अथवा गुनगुना पानी लेकर सोने से पहले हाथ, मुँह और पैर धोने चाहिये इससे शरीर रिलैक्स होता होता है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है ।

नींद लाने के लिये उपाय नम्बर पाँच :-

सोने से पहले 15 मिनट के लिये अपना मनपसन्द संगीत सुनें इससे मन प्रसन्न होगा और सोने में मदद मिलेगी । ध्यान रखें कि संगीत सुनने के लिये हैडफोन का सहारा ना लें इससे दिमाग उत्तेजित होगा और सोने में समस्या आ सकती है ।

नींद लाने के लिये उपाय नम्बर छः :-

फोन को रात नौ बजे के बाद साइलेन्ट मोड पर लगा दें । मैसेजिंग एप और कॉल आने पर बार बार घण्टी बजने पर मन विचलित होता है और नींद दूर भागती है । अपने परिचितों से आप बोल भी सकते है कि सामान्य स्थितियों में रात को 9-10 बजे के बाद आपको फोन और मैसेज ना करें ।

नींद लाने के लिये उपाय नम्बर सात :-

एक कप दूध गरम करके जरूर पीना चाहिये, इससे धातुओं को पोषण और तुष्टी मिलती है जिससे कि सुखपूर्वक सो पाने में बहुत मदद मिलती है ।

नींद लाने के लिये उपाय नम्बर आठ :-

सिर में तेल की मालिश करने से भी चैन की नींद आती है । यह उपाय तो इतना कारगर है कि किसी और से मालिश करवाने पर मालिश होते होते भी नींद आने लगती है । इसका दूसरा लाभ यह भी है कि बालों को भी भरपूर पोषण मिलता है और बालों की जड़े मजबूत होकर बालों का टूटना बन्द हो जाता है ।
नींद ना आने की समस्या में बरती जाने वाली सावधानियॉ और उसके कारगर कुछ उपायों की जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है । इस लेख के सम्बन्ध में आपके कुछ सुझाव हों तो कृपया कमेण्ट करके हमको जरूर बताइयेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

Tonsillitis टॉन्सिल होने पर ध्यान रखें इन बातों का जल्दी ठीक होगा

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें