ये सात चीजें घर में रखते हैं तो लक्ष्मी जी करती हैं धन की कमी दूर
ये सात चीजें घर में रखते हैं तो लक्ष्मी जी करती हैं धन की कमी दूर
ये सात चीजें घर में रखते हैं तो लक्ष्मी जी करती हैं धन की कमी दूर

सनातन हिन्दू धर्म में माँ लक्ष्मी जी को धन की देवी माना गया है और यदि ये किसी पर प्रसन्न हो जायें तो उसका घर धन-वैभव से भर देती हैं । शास्त्रों में माँ लक्ष्मी स्पष्ट बताती हैं कि किन घरों में उनको वास करना पसन्द है । इस लेख में हम आपको उन सात चीजों के बारे में बता रहे हैं जो घर में रखने पर माँ लक्ष्मी आपके घर में भी स्थापित होकर वास करने लगेंगी ।
शंख :-
शास्त्रों का मानना है कि घर में धन वैभव और सुख समृद्धि के लिये सभी को अपने घर में शंख रखना चाहिये और रोज सूर्योदय के समय और सूर्यास्त से पहले शंख को बजाना चाहिये । वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञों का भी मानना है कि शंख को घर में रखने और नियम पूर्वक बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनता है जो घर में सुख शान्ति और समृद्धि में सहायक बनता है ।
रामायण :-
भगवान श्री राम के जीवन की लीला का वर्णन करने वाली श्री रामायण को अपने घर में सभी को रखना और पाठ करना चाहिये । इसके पठन पाठन से मन और बुद्धि शुद्ध होती है और परिवारी जनों में स्नेह और लगन की भावना प्रबल होती है । माता लक्ष्मी स्वयं कहती हैं कि जिस परिवार में लोग स्नेहपूर्वक रहते हैं मै वहॉ सदा वास करती हूँ ।
तुलसी का पौधा :-
तुलसी का सेवक स्वयं श्री हरी विष्णु का भक्त बन जाता है । हनुमान जी ने भी तुलसी, शंख और चक्र को देखकर ही समझा था कि विभिषण, हरिभक्त है और उनको प्रभु श्री राम से मिलवाया था । शास्त्रों में बताया गया है कि घर में तुलसी का पौधा लगाकर उसका पूजन करने से घर से रोग विदा होते हैं और निर्धनता चली जाती है ।
श्रीमद्भागवत गीता :-
श्री हरि विष्णु के कृष्णावतार नें स्वयं युद्ध के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था और इसको बहुत ही पूज्नीय माना जाता है । हर सनातनी को अपने घर में गीता का पाठ करना चाहिये जिससे मन और बुद्धि शुद्ध रहे और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे ।
गंगाजल :-
गंगा को मोक्ष दायक माना गया है । भागीरथ के तप से प्रसन्न होकर ही वरदान स्वरूप गंगा पृथ्वी पर प्रकट हुयी थी । घर में नित्य गंगा जल का छिड़काव करने से घर की शुद्धि होती है और सफ जगह पर लक्ष्मी जी वास करने के लिये खिंची चली आती हैं ।
वेद :-
वेद सनातन धर्म का मूल हैं और स्वयं परमपिता ब्रह्मा वेदों को अपने हाथ में धारण करते हैं । जिस घर में वेदों का वास होता है उस घर में सभी देवतओं का वास होता है । घर में सुख शान्ति और वैभव समृद्धि के लिये वेदों को अपने घर में जरूर रखना चाहिये ।
वैभव लक्ष्मी व्रत कथा :-
वैभव लक्ष्मी व्रत शुक्रवार के दिन रखा जाता है । यह व्रत रखने और नियम पूर्वक पालन करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर व्रती को धन वैभव का आशीर्वाद देती हैं । इस व्रत को करने के नियम और सम्पूर्ण कथा का वर्णन वैभव लक्ष्मी व्रत कथा में दिया गया है जो कि बहुत ही सरल है ।
इस तरह से ये सात नियम यदि श्रद्धापूर्वक पालन किये जायें तो निश्चित ही घर से निर्धनता दूर होकर धन वैभव की प्राप्ति होती है । जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।
इस तरह से ये सात नियम यदि श्रद्धापूर्वक पालन किये जायें तो निश्चित ही घर से निर्धनता दूर होकर धन वैभव की प्राप्ति होती है । जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।
Comments
Post a Comment