लीवर की सफाई के लिये इन दस चीजों से बेहतर कुछ भी नही

लीवर की सफाई के लिये इन दस चीजों से बेहतर कुछ भी नही

लीवर की सफाई के लिये इन दस चीजों से बेहतर कुछ भी नही

लीवर की सफाई
लीवर की सफाई
लीवर शरीर का एक महत्तवपूर्ण अंग है जिसके बिना जीवन सम्भव ही नही हो सकता है । शरीर के बहुत से महत्तवपूर्ण कामों जैसे पाचन, मेटाबॉलिज्म, रोग प्रतिरोधन आदि में यह महत्तवपूर्ण भाग लेता है । किन्तु आजकल के दूषित खानपान के कारण और खाने पीने की गलत जीवनशैली के कारण लीवर की समस्याऐं काफी बढ़ने लगी हैं । यदि उचित समय पर लीवर की सेहत की तरफ ध्यान देकर इसकी सफाई की तरफ ध्यान दिया जाये तो लीवर को बहुत सारी परेशानियों से बचाया जा सकता है । इस लेख में हम आपको बता रहे हैं ऐसी दस चीजों के बारे में लीवर की सफाई के लिये बहुत उपयोगी होती हैं ।

लीवर की सफाई के लिये उपयोगी है लहसुन :-

लीवर की सफाई के लिये सबसे पहले हम बात करेंगे लहसुन के बारे में । यह लीवर में उन एन्जाइमों को सक्रिय करता है जो लीवर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने के लिये जरूरी हैं । लहसुन में दो प्राकृतिक तत्व एलीसिन और सेलेनियम पाये जाते हैं जो लीवर को साफ करने में उपयोगी होते हैं और विषैले तत्वों से लीवर की रक्षा करते हैं । चूंकि लहसुन शरीर में कोलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराईड के स्तर को कम करता है इस कारण से भी लीवर के ऊपर काम का बोझ कम होता है । लीवर को साफ करने के मकसद से रोज दो कली लहसुन का सेवन करना सबसे आसान और असरकारी उपाय होता है ।

लीवर की सफाई के लिये उपयोगी है अंगूर :-

अंगूर में विटामिन सी और पेक्टिन पाया जाता है और यह एक बहुत अच्छा एण्टीऑक्सीडेण्ट भी होता है इस कारण से अंगूर लीवर की सफाई के लिये एक प्राकृतिक तत्व की तरह काम करता है । इसके अलावा अंगूर में ग्लूटाथिरोन पाया जाता है जो शरीर में फ्री रैडिकल तत्वों को उदासीन करने का काम करता है जिस कारण से विषैले तत्वों के प्रभाव से लीवर बचा रहता है । अंगूर को सीधा ही खाया जा सकता है या फिर इसका जूस निकाल कर भी सेवन किया जा सकता है ।

लीवर की सफाई के लिये उपयोगी है चकुन्दर :-

चकुन्दर लीवर की मदद करने वाला एक और सच्चा मित्र सिद्ध होता है । फ्लेवोनॉइड और बीटा-कैरोटीन का भण्डार होने के कारण यह लीवर की सभी कामों को करने की शक्ति को बढ़ाता है । इसके अलावा चकुन्दर के सेवन से खून भी साफ होता है । चकुन्दर को सलाद के रूप में या फिर इसका जूस निकालकर सेवन कर सकते हो ।

लीवर की सफाई के लिये उपयोगी है नीम्बू :-

नीम्बू के अन्दर एक बहुत ही विशेष एण्टीऑक्सीडेण्ट डी-लाइमोनीन पाया जाता है जिस कारण से यह लीवर के अन्दर एन्जाइम का स्रावण बढ़ाकर लीवर को डिटॉक्स करता है इसलिये नीम्बू को लीवर की सफाई के लिये बहुत ही ज्यादा महत्तवपूर्ण माना जाता है । इसके अलावा नीम्बू के अन्दर विटामिन सी तो पाया ही जाता है जो लीवर की पाचन की शक्ति को बढ़ा देता है । नीम्बू का सेवन सलाद पर डालकर अथवा पानी में डालकर किया जा सकता है ।

लीवर की सफाई के लिये उपयोगी है ग्रीन टी :-

ग्रीन टी के सेवन से शरीर में एकत्रित विषैले तत्वों और अतिरिक्त चर्बी को साफ किया जा सकता है और इसके सेवन सए शरीर में पानी की भी पूर्ति होती है । ग्रीन टी के सेवन से लीवर की कार्मुकता में भी बढ़ोत्तरी होती है । 2009 में हुये एक शोध के अनुसार रोज ग्रीन टी का सेवन करने वालों को लीवर कैन्सर का खतरा कम पाया गया था ।

लीवर की सफाई के लिये उपयोगी है एवोकाडो :-

एवोकाडो में ग्लूथाथिओन नामक कम्पाउन्ड पाया जाता है जो कि लीवर की सफाई करने के लिये बहुत असरकारी होता है । एवोकाडो के नियमित सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल घटता है और अच्छा कोलेस्ट्रोल बढ़ता है । इसके अलावा एवोकाडो में बहुत से जरूरी खनिज पाये जाते हैं जो कि लीवर के सम्पूर्ण स्वास्थय के लिये बहुत जरूरी होते हैं । पूरे सप्ताह में एक या दो एवोकाडो का सेवन करना ही पर्याप्त होता है ।

लीवर की सफाई के लिये उपयोगी है हल्दी :-

हल्दी एक बहुत ही प्रसिद्ध और असरकारी मसाला है जो लीवर को सुरक्षित रखने और फैट को पचाने में लीवर की मदद करती है । हल्दी में पाया जाने वाला कुरक्यूमिन लीवर की सफाई करने वाले ग्लूटाथिओन के निर्माण में काम आता है । एक गिलास पानी में चौथाई चम्मच हल्दी चूर्ण को घोलकर रोज दो बार पीने से लीवर शुद्ध रहता है ।

लीवर की सफाई के लिये उपयोगी है सेब :-

सेब पेक्टिन का अच्छा स्रोत होते हैं और पेक्टिन सम्पूर्ण आहार नलिका से हानिकारक विषैले तत्वों को साफ करते हैं जिस कारण से ये लीवर में जकर नुक्साननही पहुँचा पाते हैं । शरीर में कोलेस्ट्रोल को घटाकर यह लीवर का बोझ भी कम करते हैं ।

लीवर की सफाई के लिये उपयोगी है अखरोट :-

अखरोट में एल-आर्जिनिन नामक अमिनो एसिड पाया जाता है जो लीवर से अमोनिया को खत्म करता है । अखरोट में ग्लूटाथिओन और ओमेगा-3 भी पाया जाता है जो लीवर को प्राकृतिक रूप से साफ करते हैं । रोज लगभग 10 ग्राम अखरोट का सेवन करने से आप निश्चिंत हो सकते हैं कि आपने अपने लीवर के लिये कुछ अच्छा किया ।

लीवर की सफाई के लिये उपयोगी है ब्रोकली :-

ब्रोकली में एक विशेष तत्व ग्लूकोसाइनोलेट पाया जाता है जो कि पूरे शरीर की गन्दगी को साफ करने का काम करता है । इसमें चर्बी को घोलने वाला विटामिन ई पाया जाता है जो कि लीवर के लिये बहुत अच्छा एण्टीऑक्सीडेण्ट सिद्ध होता है । लीवर की सफाई रखने के लिये सप्ताह में 3 बार एक कप ब्रोकली का सेवन करना उचित रहता है ।
लीवर की सफाई के लिये लिखे गये इस लेख में बताये गये सभी प्रयोग हमारी समझ में पूरी तरह से हानिरहित हैं, फिर भी आपके आयुर्वेदिक चिकित्सक के परामर्श के बाद ही इनको सेवन करने की हम आपको सलाह देते हैं । ध्यान रखें कि आपका चिकित्सक आपके रोग और शरीर को सबसे बेहतर समझता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नही होता है ।
लीवर की सफाई के लिये दस चीजों की जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है । इस लेख के सम्बन्ध में आपके कुछ सुझाव हों तो कमेण्ट करके हमको जरूर बताइयेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

Tonsillitis टॉन्सिल होने पर ध्यान रखें इन बातों का जल्दी ठीक होगा

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें