एडी का दर्द पुराना होकर कही आ
एडी का दर्द पुराना होकर कही आपको तो नही करता परेशान बार बार
एडी का दर्द पुराना होकर कही आपको तो नही करता परेशान बार बार

एडी का दर्द चलने फिरने से तो लाचार करता ही है कई बार यह सुबह के समय ही इतना ज्यादा कष्ट देता है कि पैर जमीन पर टिकाना भी असम्भव हो जाता है । डॉक्टर को दिखाने पर इस दर्द का कोई विशेष कारण नजर नही आता है । किन्तु कई बार कुछ विशेष प्रक्रियाओं को दोहराने से इस तरह के दर्द में बहुत आराम आ जाता है । इस लेख में हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं ।
एडी का दर्द का समाधान नम्बर एक :-
कई बार वजन ज्यादा होने के कारण एडी का दर्द होने लगता है । इसलिये जरूरी हो जाता है कि यदि आपका वजन ज्यादा है और आपको एडी में दर्द महसूस होता है तो आप अपना वजन कम करने का प्रयास करें ।
एडी का दर्द का समाधान नम्बर दो :-
ऊँची एडी की चप्पल और जूते ना पहनें । नरम गद्दीदार और सीधे तले के जूते चप्पल और सैण्डिल पहनना इस समस्या में राहत देता है ।
एडी का दर्द का समाधान नम्बर तीन :-
ज्यादा लम्बे समय तक खड़े ना रहें, इससे भी एडी का दर्द पैदा हो जाता है । यदि किसी लाईन में लगना पड़ रहा है तो जरूरी हो जाता है कि आप बीच बीच में थोड़ी देर के लिये बैठ जायें ।
एडी का दर्द का समाधान नम्बर चार :-
जरूरी है कि आप अपने आहार पर भी ध्यान दें । इस तरह के दर्द में पौष्टिक खाने का सेवन करना जरूरी होता है । भोजन में हरी सब्जियॉ, सलाद, व दूध-दही का समावेश करें । वसायुक्त पदार्थों के सेवन से बचें । ज्यादा तले हुये खाने से बचें ।
एडी का दर्द का समाधान नम्बर पाँच :-
गुनगुने गरम पानी में नमक मिलाकर उसमें पैरों को डुबोकर बैठने से एडी और तलवों की सिकांई होती है जिससे इस तरह के दर्द में आराम मिलता है ।
एडी का दर्द का समाधान नम्बर छः :-
पंजों और एडियों की माँसपेशियों का व्यायाम जरूर करें । जमीन पर बैठकर पैरों को लम्बा करके पंजों को पहले अन्दर की तरफ और फिर बाहर की तरफ खींचें । ऊँचे स्थान पर बैठकर पैर लटकाकर पंजों को दोनों दिशाओं में गोल गोल कई बार घुमाएं ।
एडी का दर्द के समाधान के लिये यहॉ दी गयी जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है । इस लेख के सम्बन्ध में आपके कुछ सुझाव हों तो क्रपया कमेण्ट करके हमको जरूर बतायें ।

Comments
Post a Comment