नसों में जमा गन्दगी को साफ करने के लिये खा सकते हैं ये दस चीजें

नसों में जमा गन्दगी को साफ करने के लिये खा सकते हैं ये दस चीजें

नसों में जमा गन्दगी को साफ करने के लिये खा सकते हैं ये दस चीजें

नसों में
नसों में
सेबसे तेजी से बढ़ती हुयी समस्याओं में से एक है नसों में गन्दगी जमने के कारण उनका ब्लॉक हो जाना और दिल से जुड़ी बहुत सारी बीमारियॉ पैदा होना । इस लेख में हम आपको दस उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो नसों में जमा गन्दगी को साफ करके उनकी ब्लॉकेज खत्म करने में मदद करती हैं और आप एक स्वस्थ दिल के साथ एक स्वस्थ जीवन जी पाओगे । तो चलिये जानते हैं इनके बारे में

नसों में जमा गन्दगी को साफ करता है लहसुन :-

नसों में जमा गन्दगी को साफ करने के लिये सबसे पहले नाम आता है लहसुन का । लहसुन में बहुत अच्छी क्वालिटी का एण्टीऑक्सीडेन्ट पाया जाता है जो शरीर में घूमने वाले हानिकारक फ्री रैडीकल तत्वों को बाँध देता है जिस कारण से वे शरीर को कोई नुक्सान नही पहुँचा पाते हैं और दिल के ऊपर ज्यादा बोझ नही बढ़ने देता है । रोज सुबह लहसुन की एक या दो कली गुनगुने पानी के साथ निगलना सबसे आसान उपाय है ।

नसों में जमा गन्दगी को साफ करता है अनार :-

अनार नसों और शरीर में फैट जमा होने से रोकने में कारगर होता है । इसके अलावा अनार का सेवन करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का निर्माण बढ़ता है । यह नाइट्रिक ऑक्साइड नसों को खुला रखता है और उनमें रक्त के प्रवाह को सुचारू बनाता है । इसके अलावा यह नसों में खून का थक्का जमने की प्रक्रिया को भी बाधित करता है । रोज सुबह खाली पेट अथवा शाम के समय एक अनार का रस पीने से यह लाभ हमको आसानी से मिल जाता है ।

नसों में जमा गन्दगी को साफ करती है ग्रीन टी :-

ग्रीन टी में कैथेचीन नामक एक कम्पाउण्ड पाया जाता है और यह कैथेचीन नसों को सामान्य रूप से लचीला बनाये रखता है । इसके अलावा ग्रीन टी के सेवन से रुधिर धमनियों की अन्दर की सतह पर मौजूद विशेष एण्डोथिलीयल कोशिकाओं की सेहत को दुरुस्त रखती है जिस कारण से दिल की बीमारियॉ होने का खतरा कम हो जाता है ।

नसों में जमा गन्दगी को साफ करता है पालक :-

पालक को हरा खून भी कहा जाता है । पालक के अन्दर नाइट्रिक ऑक्साइड पाया जाता है जो नसो में आने वाली सिकुड़न को खत्म करता है और खून का थक्का बनने से भी रोकता है । अतः पालक का जूस पीने से अथवा पालक का सलाद खाने से हर्ट स्ट्रोक और दिल की दूसरी बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है ।

नसों में जमा गन्दगी को साफ करती है शतावरी :-

शतावरी जिसको इंग्लिश में asparagus कहा जाता है नसों में जमा गन्दगी को साफ करने में बहुत उपयोगी है । शतावरी में विटामिन बी-6 विशेष रूप से पाया जाता है जो कि होमोसिस्टीन नामक एक अमीनो एसिड ( दिल के रोगों का बड़ा कारण ‌) के स्तर को शरीर में कम करता है । इसके अलावा यह सूजन बढ़ाने वाले प्रोटीन की मात्रा को भी कम करता है । शतावरी में पाया जाने वाला ग्लूटाथिओन नामक एण्टीऑक्सीडेण्ट तत्व और फोलिक एसिड दिल से जुड़ी सभी नसों के लिये बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है ।

नसों में जमा गन्दगी को साफ करता है एवोकाडो :-

एवोकाडो के अन्दर एच०डी०एल नामक अच्छा कोलेस्ट्रोल पाया जाता है जो नसों में जमा होने वाली गन्दगी और ब्लॉकेज की समस्या को साफ करके दूर करने में बहुत उपयोगी होता है । इसमें मौजूद विटामिन ई और फोलेट नामक तत्व हानिकारक होमोसिस्टीन के लेवल को कम कर देते हैं । रोज एक बार केवल आधा एवोकाडो खाकर आप निश्चिंत हो सकते हैं कि दिल के लिये कुछ अच्छा किया ।

नसों में जमा गन्दगी को साफ करती है हल्दी :-

हल्दी की चर्चा किये बगैर यह लेख अधूरा ही रह जायेगा । हल्दी में मौजूद कुरक्यूमिन नामक रसायन सूजन उतारने और एण्टीऑक्सीडेण्ट के रूप में काम करने के लिये बहुत महत्तवपूर्ण है । दिल के तंत्र के लिये और खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिये हल्दी एक बहुत ही उपयोगी तत्व होता है । हल्दी के सेवन का सबसे अच्छा तरीका गाय के एक गिलास हल्के गरम दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर पीना होता है ।

नसों में जमा गन्दगी को साफ करती है ब्रोकली :-

ब्रोकली दिल के लिये बहुत ही उपयोगी सब्जी है । इसमें पाया जाने वाला सल्फरोफेन नामक कम्पाउण्ड नसों पर सूजन आने और उनके ब्लॉक होने की समस्या को शुरूआती दौर में ही रोक देने के लिये बहुत उपयोगी होता है । ब्रोकली में विटामिन के और फाईबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिस कारण से यह रक्तचाप को भी नही बढ़ने देने में कारगर होता है ।

नसों में जमा गन्दगी को साफ करता है सेब :-

सेब के अन्दर एक विशेष प्रकार का फाईबर “पेक्टिन” पाया जाता है जो कि खून में एकत्रित खराब कोलेस्ट्रोल को साफ कर देता है । यह लीवर के द्वारा कोलेस्ट्रोल की ज्यादा खपत करवाकर उसको खून में से कम कर देता है ।

नसों में जमा गन्दगी को साफ करते हैं चिया के बीज :-

चिया के बीज ओमेगा-3 नामक फैटी एसिड का सबसे बड़ा वानस्पतिक स्रोत होते हैं । इसके अतिरिक्त बड़ी मात्रा में फाईबर मौजूद होने के कारण यह दिल के लिये सबसे अच्छे मित्रों के रूप में गिना जाता है । यह खून में से कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करने के साथ ही नसों को साफ करके ब्लड प्रेशर को भी कम करता है ।
नसों में जमा गन्दगी को साफ करने के लिये इस लेख में बताये गये सभी प्रयोग हमारी समझ में पूरी तरह से हानिरहित हैं, फिर भी आपके आयुर्वेदिक चिकित्सक के परामर्श के बाद ही इनको सेवन करने की हम आपको सलाह देते हैं । ध्यान रखिये कि आपका चिकित्सक आपके शरीर और रोग को सबसे अच्छी तरह समझता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नही होता है ।
नसों में जमा गन्दगी को साफ करने वाले प्रयोगों की जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है । इस लेख के सम्बन्ध में आपके कुछ सुझाव हों तो कृपया कमेण्ट करके हमको जरूर बताइये ।

Comments

Popular posts from this blog

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

Tonsillitis टॉन्सिल होने पर ध्यान रखें इन बातों का जल्दी ठीक होगा

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें