पेट अन्दर करने के छः तरीके जो सात दिनों में काम शुरू कर देते हैं

पेट अन्दर करने के छः तरीके जो सात दिनों में काम शुरू कर देते हैं

पेट अन्दर करने के छः तरीके जो सात दिनों में काम शुरू कर देते हैं

पेट अन्दर
पेट अन्दर
मोटापा वो बीमारी है जो पर्सनैलिटी को खराब करने के साथ साथ कई बीमारियों जैसे हाई ब्लडप्रेशर, कमर दर्द, दिल की बीमारी, घुटने में दर्द जैसी बीमारियों को भी न्योता देती है। मोटापा कम करने के लिए लोग डायटिंग, जिम में वर्कआउट आदि करते हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनका डाइट प्लान सही नहीं होता है। अगर खाने पर पूरा ध्यान दिया जाए और साथ में वर्कआउट किया जाए तो वजन को जल्द ही कम किया जा सकता है आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही टिप्स जिनसे सिर्फ सात दिनों में पेट अन्दर होना और वजन कम होना शुरू हो जायेगा ।

पेट अन्दर करने के लिये उपाय नम्बर एक :-

रोजाना सुबह- शाम टहलने जाएं, दिन भर में कम से कम 3 किलोमीटर वॉक करें। लंच के बाद भी थोड़ी देर टहलें। रात में हल्का खाना खाएं। रात में 8:30 बजे के बाद खाना खा रहे हैं तो चपाती और चावल के बजाय दाल और सब्जियों को प्राथमिकता दें। कुल मिलाकर इतना ध्यान रखें कि आप जितनी कैलोरी खा रहे हैं उनको जलाने के लिये पर्याप्त व्यायाम भी करना जरूरी है ।

पेट अन्दर करने के लिये उपाय नम्बर दो :-

सबसे ज्यादा फोकस ब्रेकफास्ट पर रखें। नियमित रूप से ब्रेकफास्ट खाने से वजन कम होता है। नाश्ते या खाने में चीजें रोज बदलते रहें। कभी दूध के साथ दलिया खाएं तो कभी पोहा व उपमा भी खाया जा सकता है। नाश्ता ना करने वाले लोगों में निकले पेट की समस्या ज्यादा देखी जाती है ।

पेट अन्दर करने के लिये उपाय नम्बर तीन :-

चॉकलेट, आलू, अरबी और मीट खाने से बचें और चावल भी मांड निकाल कर खाएं। जितनी भूख लगे उतना ही खाएं और बीच-बीच में भूख लगे तो गाजर, खीरा, ककड़ी, भूने चने, सलाद आदि खा सकते हैं। ज्यादा फैट वाले भोजन में रेशा कम होता है और कैलोरी ज्यादा मिलती है जो कि वजन कम करने की इच्छा रखने वालों के लिये गलत सिद्ध होता है ।

पेट अन्दर करने के लिये उपाय नम्बर चार :-

आलू, मैदा, चीनी, चावल आदि का सेवन कम करें और दालें, गेहूं, चना, जौ, गाजर, पालक, सेब, पपीता आदि को अपनी डाइट में शामिल करें। इन चीजों से आपका पाचन भी सही रहता है और ज्यादा फाईबर होने के कारण कम खाने से भी पेट भर जाता है । पोषण में भी कमी नही रहती और ज्यादा कैलोरी के सेवन से भी बच जाते हो ।

पेट अन्दर करने के लिये उपाय नम्बर पाँच :-

टोंड दूध और टोंड दही, पनीर और अन्य सामग्री का इस्तेमाल करें। पानी ज्यादा पीना चाहिए और मीठे तथा अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ कम लेने चाहिए। फुल क्रीम वाला दूध और उसके उत्पाद सेवन करने से शरीर पर अतिरिक्त चर्बी चढ़ती है । टोंड दूध पीने से चर्बी नही चढ़ती और शरीर को जरूरी कैल्शियम भी प्राप्त हो जाता है ।

पेट अन्दर करने के लिये उपाय नम्बर छः :-

खाने में ऊपर से नमक न मिलाएं और मसालों को भूनने के लिए ज्यादा तेल का इस्तेमाल न करें। खाने में ऊपर से मिलाया गया नमक शरीर के मेटाबॉलिज़्म के सन्तुलन को खराब करता है और शरीर को बेडौल करता है ।
तो मित्रों पेट अन्दर करने के लिये साधारण से समझ आने वाले ये उपाय सच में बहुत लाभकारी हैं । इनको जरूर पालन कीजियेगा । जानकारी अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया पोस्ट को लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

Tonsillitis टॉन्सिल होने पर ध्यान रखें इन बातों का जल्दी ठीक होगा

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें