कब्ज अनेक रोगों की जड़ है इसको उखाड़ फेंके

कब्ज अनेक रोगों की जड़ है इसको उखाड़ फेंके

कब्ज अनेक रोगों की जड़ है इसको उखाड़ फेंके

कब्ज
कब्ज
कब्ज स्वयं में तो सुनने में एक सामान्य सा रोग लगता है किन्तु यह बहुत सारे दूसरे रोगों की जड़ होता है । यदि किसी को कब्ज की समस्या है तो उसको शरीर में बहुत सारे दूसरे रोग हो जाने की सम्भावना हो जाती है । इसलिये जरूरी हो जाता है कि जितना जल्दी इसका इलाज कर लिया जाये उतना ही उचित है । कब्ज को बहुत जल्दी तोड़कर कुछ ही घण्टों में पेट साफ करवा देने वाली बहुत सी दवाओं के बारे में आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको मालूम है पेट साफ ना होने की समस्या का समाधान कुछ घरेलू नुस्खों के द्वारा भी किया जा सकता है । इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे प्रभावशाली घरेलू प्रयोगों की जानकारी दे रहे हैं ।

कब्ज का इलाज कर सकते हैं पानी से :-

ताँबे के बरतन में आधा लीटर पानी भरकर रात भर के लिये रख दें । सुबह उठकर बासी मुँह इस पानी को घूँट घूँट कर पीलें । इस तरह से नियमित इस जल का सेवन करने से कब्ज की समस्या में स्थायी आराम मिल जाता है ।

कब्ज में आराम देता है अमरूद :-

अमरूद एक ऐसा फल है जो वर्ष भर में 3 और कही कही पर 4 बार भी आता है । अमरूद पेट की सभी समस्याओं और खासतौर पर पेट साफ ना हो पाने की समस्या में बहुत लाभकारी होता है । प्रातः शौचादि से निवृत्त होकर बिना कुछ खाये एक अमरूद काटकर उस पर 5 मिलीलीटर अदरक का रस निचोड़ लें और काली मिर्च और काले नमक का चूर्ण डालकर खूब चबा चबा कर खा लें । इस तरह सेवन करने से कब्ज के साथ साथ अफारा, अजीर्ण, गैस आदि की समस्या में भी लाभ मिलता है ।

कब्ज के रोगियों को खूब खानी चाहिये सलाद :-

ताजी कटी सब्जियों की सलाद रोज दिन भर में 150-150 ग्राम दो या तीन बार खानी चाहिये । सलाद में टमाटर, ककड़ी, खीरा, गाजर, मूली, पत्तागोभी, चकुन्दर आदि में से जो भी मौसम के अनुसार उप्लब्ध हो सेवन करना चाहिये । इन सबके सेवन सए शरीर को बहुत सारा फाइबर प्राप्त होता है जो कब्ज की समस्या के स्थायी समाधान के लिये बहुत जरूरी होता है ।

कब्ज के रोगियों के लिये रामबाण है बेल पत्थर :-

पके बेल पत्थर का गूदा सेवन करना, पेट साफ ना होने की अवस्था में बहुत ज्यादा लाभकारी होता है । रोज एक बार 100 ग्राम बेल पत्थर के पके गूदे को 5 ग्राम पकी इमली के गूदे के साथ सेवन करने से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है ।
कब्ज की समस्या के समाधान के लिये कुछ घरेलू प्रयोगों की जानकारी वाले इस लेख में दिये गये सभी प्रयोग हमारी समझ में पूरी तरह से हानिरहित हैं । फिर भी आपके आयुर्वेदिक चिकित्सक के परामर्श के बाद ही इनको प्रयोग करने की हम आपको सलाह देते हैं । आपका चिकित्सक आपके शरीर और रोग के बारे में सबसे बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नही होता है । ध्यान रखें कि घरेलू नुस्खे किसी रोग की सम्पूर्ण चिकित्सा का विकल्प नही होते हैं । अपने रोगों की सम्पूर्ण आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिये अपने आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर परामर्श करें ।
प्रकाशित आयुर्वेद क्लीनिक, मेरठ के सौजन्य से कब्ज की समस्या के समाधान के लिये कुछ घरेलू प्रयोगों की जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है । इस लेख के समबन्ध में आपके कुछ सुझाव हो तो हमें कमेण्ट के माध्यम से जरूर बतायें ।

Comments

Popular posts from this blog

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

Tonsillitis टॉन्सिल होने पर ध्यान रखें इन बातों का जल्दी ठीक होगा

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें