है, जानिये बचाव खून की कमी शरीर को खोखला कर सकती है, जानिये बचाव

है, जानिये बचाव

खून की कमी शरीर को खोखला कर सकती है, जानिये बचाव

खून की कमी
खून की कमी
खून की कमी अर्थात एनीमिया का रोग एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण शरीर में धीरे धीरे पैदा होते हैं और इसके द्वारा बनने वाली परेशानियॉ भी धीरे धीरे ही दिखाई देती हैं । इससे भी ज्यादा परेशानी वाली बात यह है कि जिन लोगों को यह रोग होता है वो खुद भी इसको गम्भीरता से नही लेते हैं और इलाज और परहेज के बारे में ज्यादा जागरूक नही रहते हैं । इस लेख में हम आपको खून की कमी के इस रोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं जरूर पढ़ियेगा ।

खून की कमी के प्रमुख लक्षण :-

इस रोग का प्रमुख लक्षण है शरीर का धीरे धीरे पीला पड़ता जाना और नाखूनों, जीभ, आँखों हथेलियों और तलवों का असामान्य रूप से सफेद अथवा पीला पड़ते जाना । हाँलाकि ये लक्षण धीरे धीरे पैदा होते हैं और कई बार इतनी धीमी गति से फैलते हैं कि रोज खुद को आईने में देखने वाला इन्सान भी आ रहे इस अन्तर को पहचान नही पाता है । शरीर के रंग में आ रहे इस परिवर्तन के अलावा अधिक थकान का अहसास होना, जीभ का रंग सफेद होना तथा हाथ पैरों में बार बार बिना कारण के झनझनाहट होना आदि लक्षण इशारा करते हैं कि शरीर में खून कम हो सकता है । महिलाओं और बच्चोंऔर वृद्धों में यह ज्यादातर पाया जाता है । व्यस्क पुरुषों में यह अपेक्षाकृत कम पाया जाता है ।

खून की कमी के कारण :-

खून की कमी के बहुत सारे कारण हो सकते हैं । सबसे ज्यादा यह शरीर में मुख्य लौह तत्व ऑयरन की कमी के कारण होता है किन्तु कई बार शरीर में फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 की कमी से भी हो जाता है । इसके अलावा कुछ विशेष दवाओं के प्रभाव के कारण, लम्बी बीमारी के बाद, लीवर और तिल्ली के सही से काम ना करने के कारण, खड़िया और मिट्टी खाने के कारण भी शरीर में खून कम हो जाता है । महिलाओं में मासिक के बाद और प्रसव के बाद भी खून कम हो जाने की शिकायत आमतौर पर हो जाया करती है । बच्चों में पेट के कीड़े और कुछ बड़े रोगियों में थायराइड के अति सक्रिय होना भी एनिमिया का कारण हो सकता है ।

खून की कमी की जानकारी और जाँच :-

शरीर में खून की कमी का पता सामान्यतः खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को जाँच कर चल जाता है । फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 की कमी के कारण होने वाले एनिमिया का पता “पेटीफल स्वीयर” टेस्ट के द्वारा चल पाता है ।

खून की कमी से बचाव के उपाय :-

रोज सुबह चकुन्दर और पालक का जूस जरूर पियें । गाजर और चकुन्दर का सलाद भी दोनों समय जरूर खाना चाहिये । मेथी दाना भी शरीर में खून की कमी दूर करने में बहुत उपयोगी है रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ फनकी करनी चाहिये । पालक, मेथी, बथुआ, मक्की, सोयाबीन, चना आदि कुछ सर्वसुलभ चीजे हैं जो खून की कमी के रोगी को जरूर खानी चाहिये । इसके अलावा आप अपने चिकित्सक से भी खून बढ़ाने की दवाओं के बारे में परामर्श कर सकते हैं । खून बढ़ाने के लिये बाजार में सस्ती और महँगी दोनों तरह की दवाऐं मिलती हैं । जो लोग दवाओं का कहर्च नही उठा सकते हैं उनकी जानकारी के लिये बता दूँ कि भारत सरकार सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर कुपोषण हटाओ अभियान के तहत सभी स्वास्थय केंद्रों और आँगनवाड़ी केंद्रों के जरिये ऑयरन और फोलिक एसिड की गोलियॉ मुफ्त बँटवाती है आप अपने आस पास इन केन्द्रों से भी ये दवायें प्राप्त कर सकते हैं ।
प्रकाशित आयुर्वेद क्लीनिक, मेरठ के सौजन्य से जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है । इस लेख के समबन्ध में आपके कुछ सुझाव हो तो हमें कमेण्ट के माध्यम से जरूर बतायें ।

Comments

Popular posts from this blog

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

Tonsillitis टॉन्सिल होने पर ध्यान रखें इन बातों का जल्दी ठीक होगा

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें