दाँतों की रक्षा भी जरूरी है स्वास्थय रक्षा के लिये

दाँतों की रक्षा भी जरूरी है स्वास्थय रक्षा के लिये

दाँतों की रक्षा भी जरूरी है स्वास्थय रक्षा के लिये

दाँतों की रक्षा
दाँतों की रक्षा
दाँत मानव शरीर का वो सबसे मजबूत हिस्सा है जो खुला रहता है । दाँत ना सिर्फ सौन्दर्य में चार चाँद लगा सकते हैं बल्कि पाचन तंत्र का सबसे पहला काम दाँतों के द्वारा ही होता है । आइये बात करते हैं दाँतों की रक्षा के बारे में ।

दाँतों की रक्षा क्यों जरूरी है :-

अपने दाँतों की सही देखभाल और सुरक्षा करने से मनुष्य सदैव स्वस्थ रह सकता है । दाँत और मसूढ़े हमेशा जुड़े हुये रहते हैं जिस कारण से जहॉ भी दाँतों के स्वास्थय के बारे में बात होती है वहॉ पर मसूढ़ों की मजबूती भी अपने आप जुड़ जाती है । जब मसूढ़ों में सूजन आकर वो पक जाते हैं तो उनमें से मवाद आने लगती है जिसको पायरिया का रोग कहा जाता है । यह दाँतों कि जड़ों को खोखला कर देता है जिससे दाँत ढीले होकर गिरने लगते हैं । इसके अलावा पायरिया की मवाद खाने के साथ मिलकर पेट में भी जाती है जिससे गम्भीर रोग होने की सम्भावना बन जाती है । ठीक से सफाई ना करने से दाँतों में खाने के कण लगे रह जाते हैं जो कि सड़न पैदा करते हैं और सूक्ष्म कैमिकल बना कर दाँतों को गलाने का काम करते हैं ऐसा होने से दातों में कैविटी बन जाती है और दाँत उखड़वाने तक की नौबत आ जाती है । खराब दाँत होने सए चेहरे का सौन्दर्य भी जाता रहता है । आगे बात करते हैं दाँतों की रक्षा के लिये जरूरी बातों की ।

दाँतों की रक्षा के लिये उपाय :-

जहॉ तक सम्भव हो दाँतों की सफाई के लिये नीम, बबूल, महुआ अथवा करंज की दातुन का प्रयोग करना चाहिये । ब्रश से साफ करने से दाँतों की ऊपरी सफाई तो हो जाती है लेकिन दाँतों के बीच में सफाई नही हो पाती है । इसके अलावा ब्रश के दातें ज्यादा कठोर होने पर वो दाँतों को घिसना भी शुरू कर देते हैं । दातुन के अलावा हल्दी, सेंधा नमक, और अखरोट के छिलको को जलाकर बनाई गयी राख को मिलाकर मंजन बनाकर भी दातों और मसूढ़ों की मालिश करनी चाहिये । खाना खाने के बाद एक गिलास गुनगुने गरम पानी में एक ग्राम खाने का सोडा मिलाकर उससे मुँह के कुल्ले करने चाहिये । ऐसा करने से मुँह के अन्दर लगे खाने के कण भी साफ हो जाते हैं और सोडे की क्षारीय प्रकृति के कारण मुँह के अन्दर की अम्लता भी समाप्त हो जाती है जिससे सड़न और कैविटी पैदा होने का खतरा काफी कम हो जाता है ।
दाँतों की रक्षा से जुड़ी यह जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है । इस लेख के सम्बन्ध में आपके कुछ सुझाव हों तो कृपया कमेण्ट करके हमको जरूर बताइये ।

Comments

Popular posts from this blog

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

Tonsillitis टॉन्सिल होने पर ध्यान रखें इन बातों का जल्दी ठीक होगा

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें