बाल उगाने के ये नुस्खे एक बहुत पुरानी मैगजीन में मिले, सोचा आपके लिये पोस्ट कर दें
बाल उगाने के ये नुस्खे एक बहुत पुरानी मैगजीन में मिले, सोचा आपके लिये पोस्ट कर दें
बाल उगाने के ये नुस्खे एक बहुत पुरानी मैगजीन में मिले, सोचा आपके लिये पोस्ट कर दें

ऐसे ही कुछ पुराना साहित्य पढ़ते हुये साल 2004 की बसन्त ऋतु कि आयुष्मान मैगजीन सामने आयी । जिसके पेज नम्बर 88 पर बालों को फिर से उगाने के लिये कुछ प्रयोग लिखे हुये थे । इन प्रयोगों को हम आपके लिये इस पोस्ट के माध्यम से पोस्ट कर रहे हैं । जरूर पढ़िएगा और क्या परिणाम रहा हमको जरूर सूचित करियेगा ।
बाल उगाने का नुस्खा नम्बर एक :-
नीम बकायन के बीजों को कड़वे तेल में जलाकर लेप करने से अथवा अनार के पत्तों को पानी में पीसकर दिन में दो बार मालिश करने से गंज दूर होती है ।
बाल उगाने का नुस्खा नम्बर दो :-
कलौंजी को जलाकर तेल में मिलाकर सिर की मालिश करने से कुछ समय में नये बाल आने लगते हैं ।
बाल उगाने का नुस्खा नम्बर तीन :-
उड़द की दाल उबालकर उसे सिर पर रगड़ रगड़ कर लगाएं । इससे बालों का झड़ना रुक जायेगा और कुछ ही समय पश्चात नये बाल आने लगेंगे ।
बाल उगाने का नुस्खा नम्बर चार :-
बाल टूटने की क्रिया यदि लगातार चल रही हो तो नीम्बू के रस में बड़ की जटा पीसकर बाल धोएं, फिर नारियल का तेल लगायें । कुछ दिनों में ही लाभ होगा ।
बालों की मजबूती के लिये ये हेयरपैक सबसे अच्छा है और घर पर ही बनाया जा सकता है
बाल उगाने का नुस्खा नम्बर पाँच :-
रात को ऑवले का चूर्ण भिगो दें और सुबह मसलकर पानी निथार लें । इस पानी में एक-दो कागजी नीम्बू निचोड़ें । उस पानी से बाल भिगोएं और पानी रच जाने के बाद बालों को मल-मलकर धोएं, जैसे साबुन के झाग से बाल धोए जाते हैं । इससे बालों का झड़ना तो बंद होगा ही, बाल काले, घने, लम्बे और मुलायम भी होंगे । यह प्रयोग एक महीने तक करें ।
बाल उगाने का नुस्खा नम्बर छः :-
पके व सूखे ऑवले के चूर्ण को नारियल या चमेली के तेल में मिलाएं । फिर उस तेल से सिर की मालिश करें । इस चूर्ण को फिर पानी में मिलाकर सिर को रगड़-रगड़ कर धोएं । सूखे ऑवले को सुपारी की तरह थोड़ा थोड़ा खाते भी रहें । निश्चित ही गंजेपन की शिकायत थोड़े दिन में दूर हो जायेगी ।
बाल उगाने का नुस्खा नम्बर सात :-
अनार के दानों, पत्तों और छिलकों को पीसकर लुगदी बनाकर उसमें सरसों का तेल मिलाकर हल्की आंच पर पकायें, जब सब चीजें पक जायें और तेल बच जायें, तो उसको छानकर शीशी में भरकर रख लें । इस तेल को नियमित दिन में दो-तीन बार लगाएं । इससे गंजापन दूर हो सकता है ।
बाल उगाने का नुस्खा नम्बर आठ :-
हरा धनिया पीसकर उसका रस निकाल लें । उस रस की बालों में नियमित मालिश करें । इससे बाल मुलायम और काले होंगे और बालों का झड़ना भी बंद होगा ।
जानकारी अच्छी लगी हो तो लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।
जानकारी अच्छी लगी हो तो लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।
Comments
Post a Comment