नहाते समय रोज करें ये उपाय, गरीबी रहेगी
नहाते समय रोज करें ये उपाय, गरीबी रहेगी दूर
नहाते समय रोज करें ये उपाय, गरीबी रहेगी दूर

नहाना हमारे लिये स्वस्थ रहने का एक बहुत बड़ा हेतु है इस बात को हम सभी जानते हैं और मानते भी हैं । लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाते समय एक छोटा सा उपाय करने से हमारी पैसो की तंगी भी दूर हो सकती है । इस उपाय की पूरी विधी हम आपके लिये दे रहे हैं । एक बात हम साफ करना उचित समझते हैं कि हमारा मकसद अंधविश्वास को बढ़ावा देना नही है । यदि मन में सकारात्मकता है तो आप यह प्रयोग कर सकते हैं अन्यथा जाने दें ।
क्या है इस उपाय की विधी :-
रोज नहाने से पहले बाल्टी में भरे नहाने के पानी पर एक निशान बनाना होता है और एक बहुत छोटा सा मंत्र लिखना होता है । यदि आप नहाने के लिये शॉवर का प्रयोग करते हैं तो एक मग में पानी लेकर यह प्रयोग करें और फिर शॉवर से नहा लें ।
बनाना है यह निशान :-
इस उपाय के अनुसार नहाने की बाल्टी को पानी से पूरा भर लें और अपने सीधे हाथ की तर्जनी ( अंगूठे के पास वाली पहली पहली उंगली / इण्डेक्स फिंगर ) से पानी पर एक त्रिभुज बनाना है । त्रिभुज का आकार छोटा या बड़ा कैसा भी रख सकते हो ।
लिखें यह मंत्र :-
उसके बाद जिस स्थान पर त्रिभुज बनाया है उस स्थान पर एक अक्षर का बीज मंत्र ” ह्रीं ” लिखना है । ध्यान रखें कि जिस स्थान पर त्रिभुज बनाया था उसी स्थान के बीच में यह एक अक्षर बीज मंत्र लिखना है । फिर उस पानी से नहा लें । यह प्रयोग रोज करना है ।
क्या हैं इसके लाभ :-
पैसे के मामले में हम अक्सर पूरी ईमानदारी से मेहनत करते हैं लेकिन कई बार हमको उसके अनुरूप फल नही मिल पाता है । असफलता की वजह से मन खिन्न रहने लगता है और हम अपने आसपास अनजाने में ही एक नकारात्मक वातावरण बना लेते हैं । इस प्रयोग से यह नकारात्मक ऊर्जा आपके पास से समाप्त होती है और पॉजिटिव एनर्जी का निर्माण होता है । बुरी नजर से बचाने में भी यह प्रयोग सिद्ध साबित होता है ।
यदि नहाते हैं नदी में तो :-
यदि स्नान करने के लिये किसी नदी पर जा रहे हैं तो नदी के जल पर ॐ लिखने से इष्टदेव प्रसन्न होते हैं । ॐ लिखने के तुरन्त बाद नदी में डुबकी लगा लेनी चाहिये । नदी में नहाते समय यह उपाय करने से आपके आसपास की नाकारात्मक ऊर्जा नष्ट होने लगती है और कार्यों में सफलता मिलने लगती है ।
Comments
Post a Comment