उम्र सतरह हो या सत्तर, आँखों की रोशनी बढ़कर चश्मा तो उतर ही जायेगा
उम्र सतरह हो या सत्तर, आँखों की रोशनी बढ़कर चश्मा तो उतर ही जायेगा
उम्र सतरह हो या सत्तर, आँखों की रोशनी बढ़कर चश्मा तो उतर ही जायेगा

आँखों पर चढ़ा चश्मा और चश्मे के बिना धुँधली पड़ती दुनिया, इसका दर्द वो ही समझ सकता है जिसकी आँखों की रोशनी कमजोर पड़ जाने के कारण उसको आँखों पर चश्मा लगाना पड़ता हो । साल दर साल चश्मे का बढ़ता नम्बर और जेब पर पड़ता खर्चे का बोझ । कितना अच्छा हो कि अगर कुछ ऐसा मिल जाये जिससे कि चश्में से आजादी पायी जा सके । चलिये जानते हैं इस बारे में ।
क्या है यह स्पेशल प्रयोग :-
यह प्रयोग एक बहुत ही स्वादिष्ट और पोषक चटनी के रूप में तैयार होता है जिसमें विटामिन ए की मात्रा बहुतायत से पायी जाती है । इसके अलावा जरूरी एण्टीऑक्सीडेण्ट तत्व भी इसमें मौजूद रहते हैं । इसका प्रमुख काम तो आँखों की रोशनी बढ़ाना है लेकिन इसके साथ साथ यह शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान करता है ।
कैसे तैयार करें इस प्रयोग को :-
इसको तैयार करने के लिये आपको जिन चीजों की जरूरत पड़ेगी वो सब इस प्रकार हैं :- ताजा एलोवेरा का गूदा 100 ग्राम, अखरोट की गिरी 100 ग्राम, बादाम की गिरी 100 ग्राम, शुद्ध शहद 100 ग्राम और 5 नीम्बू । इन सब चीजों को एक साथ मिक्सी में चलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लों । ध्यान रखना कि नीम्बू का केवल रस प्रयोग करना है छिलके नही डालने हैं अन्यथा सभी कुछ कड़वा हो जायेगा ।
कैसे सेवन करें :-
इस तरह ऊपर दी गयी मात्रा से तैयार हुआ नुस्खा आपको दस दिन सेवन करने के लिये पर्याप्त होगा । इस नुस्खे को काँच की साफ शीशी में भरकर फ्रीज में रखें और रोज सुबह और शाम दो दो चम्मच सेवन करें । इसके सेवन के बाद चाहे तो एक कप गाय का दूध पी सकते हैं । इस नुस्खे का सेवन आपको कुछ महीने लगातार करना पड़ेगा और हर दो महीने बाद अपनी आँखों की रोशनी की जाँच करवाते रहें । यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।
Comments
Post a Comment