हल्दी और काली मिर्च को मिलाने से बन जाती है ऐसी दवा कि…

हल्दी और काली मिर्च को मिलाने से बन जाती है ऐसी दवा कि…

हल्दी और काली मिर्च को मिलाने से बन जाती है ऐसी दवा कि…

हल्दी और काली मिर्च
हल्दी और काली मिर्च
आप सब जानते ही हैं कि हल्दी और काली मिर्च दोनों के अलग अलग अपने बहुत सारे स्वास्थय लाभ होते हैं । लेकिन यदि इन दोनों को एक साथ मिलाकर सेवन किया जाये तो यह मिश्रण एक बहुत ही उत्तम श्रेणी की दवा के रूप में काम करता है । इस लेख में हम आपको इन दोनों अमूल्य दवाओं के बारे में बहुमूल्य जानकारी देंगे ।

हल्दी और काली मिर्च के गुण :-

हल्दी में एण्टीमाइक्रोबियल अर्थात जीवाणुरोधी और एण्टीइन्फ्लेमेटरी अर्थात सूजन को दूर करने वाले गुण होते हैं । जबकि काली मिर्च में कैंसर से लड़ने, वजन कम करने और गैस की समस्या से राहत देने की शक्ति होती है । हल्दी में प्रमुख रूप से कुरक्यूमिन और काली मिर्च में पीपरिन नामक रसायन पाये जाते हैं जो इनके प्रमुख गुणों के लिये उत्तरदायी होते हैं । लेकिन जब इन दोनों को मिलाकर सेवन किया जाता है तो इनके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं । आगे जानते हिन कि इनको किस प्रकार से मिलाया और सेवन किया जाता है और हल्दी और काली मिर्च से क्या लाभ मिलते हैं ।

हल्दी और काली मिर्च को मिलाने का अनुपात :-

हल्दी और काली मिर्च को मिलाने के लिये साबुत हल्दी 100 ग्राम और काली मिर्च 50 ग्राम ली जाती है । इसको ज्यादा मात्रा में भी मिलाया जा सकता है बस हल्दी की मात्रा काली मिर्च के मुकाबले दोगुनी होगी । इन दोनों को एक साथ ही इमामदस्ते में कूटकर दरदरा कर लो और फिर मिक्सी में चलाकर पाउडर बना लो और सूती कपड़े से एक बार छान लो । इस पाउडर को काँच की साफ और एयर टाईट शीशी में भर कर रख लीजिये । इस मिश्रण को रोज एक बार 3 ग्राम की मात्रा में ताजे पानी के साथ सेवन किया जाता है ।

हल्दी और काली मिर्च के सेवन करने से लाभ :-

हल्दी और कालीमिर्च का यह मिश्रण रोज सेवन करने से यह खून को साफ करके त्वचा के विकारों में लाभ देता है । पेट की गैस की समस्या में यह चूर्ण विशेष रूप से लाभकारी होता है । इसके अलावा जोड़ों के दर्द और माँसपेशियों की जकड़न की दशा में भी यह लाभ करता है । यदि इस चूर्ण को देशी गाय के दूध से बने देशी घी के साथ सेवन किया जाये तो यह आँखों की रोशनी बढ़ाने में भी बहुत अच्छा काम करता है ।
जानकारी अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है ।

Comments

Popular posts from this blog

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

Tonsillitis टॉन्सिल होने पर ध्यान रखें इन बातों का जल्दी ठीक होगा

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें