झुर्रियॉ हटाकर त्वचा की कमनीयता रखें सदाबहार विशेष लेख
झुर्रियॉ हटाकर त्वचा की कमनीयता रखें सदाबहार विशेष लेख
झुर्रियॉ हटाकर त्वचा की कमनीयता रखें सदाबहार विशेष लेख

झुर्रियों की समस्या बढ़ती उम्र के साथ अपने आप बढ़ने लगती है और महिलाओं के लिये तो ये किसी बुरे सपने से कम नही होती है । इस लेख में हम बात करेंगे चेहरे के अलग अलग हिस्सों पर हो जाने वाली झुर्रियॉ कैसे ठीक की जायें । इस सबसे पहले जरूरी है कि ये जाना जाये कि झुर्रियों के होने का कारण क्या है । चलिये शुरूआत करते हैं इस लेख की ।
झुर्रियॉ हो जाने के सामान्य कारण :-
झुर्रियों के होने में बहुत से कारण हो सकते हैं । अधिकतर यह पाया जाता है कि जिस किसी को भी झुर्रियों की समस्या होती है उनको इनमें से कोई ना कोई कारण जरूर मौजूद रहता है । इन सबमें सबसे प्रमुख कारण है आयु बढ़ने के साथ साथ त्वचा के ढीले पड़ जाने से हो जाने वाली झुर्रियॉ । इनके अलावा बीमारी के कारण भी झुर्रियों की समस्या हो जाती है । मानसिक कारण जैसे कि ज्यादा क्रोध, तनाव, चिन्ता, नींद की कमी से भी झुर्रियों का होना पाया जाता है । कुछ केसों में मादक पदार्थों के ज्यादा सेवन से भी यह समस्या हो जाया करती है । शरीर के तापमान में जल्दी जल्दी होने वाला परिवर्तन भी इस समस्या को बढ़ावा देता है । मौसम की मार यथा ज्यादा सर्दी अथवा गर्मी और तेज हवा वाले वातावरण में रहने से झुर्रियॉ हो जाया करती हैं, धूप की अल्ट्रा वॉयलेट किरणे झुर्रियों का बहुत बड़ा करण होती हैं । कम रोशनी में पढ़ने लिखने जैसा काम करने के कारण विशेष रूप से आँखों के नीचे झुर्रियों का होना पाया जाता है । वजन घटाने से और अनियमित जीवन शैली से भी झुर्रियों को होते हुए देखा गया है । सौन्दर्य प्रसाधनों का बहुतायत में प्रयोग भी झुर्रियों का बहुत बड़ा कारण है । पाचन शक्ति का कमजोर होना और वैक्सिंग ज्यादा करवाने से भी बहुत से लोगों को झुर्रियों की समस्या हो ही जाती है । अतः इन सब बातों का ध्यान जरूर रखें ।
झुर्रियॉ हो जाने पर सामान्य सावधानियॉ :-
यदि किसी को झुर्रियॉ हो जायें तो कुछ बेसिक बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिये । शरीर में नमी के स्तर को बनाये रखें । शरीर में कितनी नमी है इसका पता आपको त्वचा से चल जाता है, रूखी और सूखी त्वचा इशारा करती है कि शरीर में नमी कम हो रही है । तेज धूप और तेज हवा में बाहर ना घूमें क्योंकि आपको झुर्री चाहे किसी भी कारण से हुई हों ये उनको बढ़ा देंगी । दिन भर में पानी और अन्य तरल कम से कम तीन लीटर जरूर पियें लेकिन तरल के नाम पर कोला-पेप्सी का सेवन किसी भी तरह से लाभकारी नही माना जायेगा । नींद एक बहुत बड़ा आधार है रात के समय 7-8 घण्टे की शान्त नींद जरूर लें, दिन में सोना सर्वथा त्याग दें । नहाने से पूर्व सारे शरीर पर रोज या सप्ताह में कम से कम तीन दिन मालिश जरूर करें । आगे हम बात करेंगे चेहरे के अलग अलग हिस्सों पर होने वाली झुर्रियों के समाधान के लिये विशेष उपचारों की ।
झुर्रियॉ मस्तक पर हो जायें तो :-
मस्तक पर झुर्रियॉ हो जाये तो सबसे पहले आप अपनी पसन्द से तिल के तेल अथवा जैतून के तेल के चुनाव करें । सम्पूर्ण मस्तक पर आधा मिलीलीटर तेल लगाकर दोनों हाथों की तर्जनी ( इण्डेक्स ) और मध्यमा ( मिडल ) उंगली से नीचे से ऊपर की तरफ पाँच मिनट तक मालिश करें । इसके बाद यदि त्वचा पर तेल की मात्रा कम महसूस हो तो कुछ बूंदे तेल की दोबारा लगाकर दाहिने हाथ की चारों उंगलियों से बायीं तरफ को और फिर बायें हाथ की चारों उंगलियों से दायीं तरफ को पूरे मस्तक पर तीन तीन मिनट तक मालिश करें । इसके बाद पूरे मस्तक पर दोनों हाथों की उंगलियों से हल्की हल्की चपत दो मिनट तक लगायें । इस तरह कुल तेरह मिनट का यह उपाय आपको रोज एक बार करना है । चाहे तो नहाने से पूर्व या फिर रात को सोते समय या दिन में किसी भी समय किया जा सकता है । एक बात और विशेष रूप से ध्यान रखें कि यदि आपको मस्तक सिकोड़कर बोलने की आदत है तो इस आदत को छोड़ दीजिये क्योंकि ऐसा करने से मस्तक की झुर्रियॉ गहरी होती हैं ।
झुर्रियॉ आँखों के नीचे हो जायें तो :-
तेल को उंगलियों में लगाकर आँख की तरफ से नाक के बाहरी कोने की तरफ ले जाना चाहिये । इसी प्रकार पलको की तरफ से नाक की तरफ मालिश करनी चाहिये । दोनों ही मालिश के लिये 10-10 मिनट का समय पर्याप्त है । बाहरी कोने पर उंगली से थोड़ा दबाव डालना चाहिये । आँख के बाहरी कोने में झुर्रियॉ अधिक हों तो दो-तीन मिनट गोलाई में उंगलियों को घुमाकर मालिश करें । यह मालिश सोने से पहले करना अधिक हितकर है ।
झुर्रियॉ गरदन पर हो जायें तो
गरदन पर झुर्रियों के हो जाने पर आमतौर पर इतना ध्यान नही दिया जाता है । इस दशा में गरदन के व्यायाम नियमित रूप से करें । सीधे खड़े रहकर गरदन को कड़ी करें, इसके बाद दाहिनी तरफ से बायीं तरफ और बायीं तरफ से दाहिने तरफ को गरदन को घुमायें । इसी प्रकार गरदन को ऊपर नीचे करने का व्यायाम करें । गरदन की मालिश प्रतिदिन दूध से करें । यह मालिश नीचे से ऊपर की तरफ की जानी चाहिये । सप्ताह में दो दिन एक चम्मच शहद, थोड़ा सा दूध और नीम्बू के रस के मिश्रण से गरदन की मालिश करें और गुनगुने गरम पानी से गरदन को धोयें । ऐसा करने से झुर्रियॉ भी खत्म होंगी और झुर्रियों में फँसा मैल निकलकर गरदन का कालापन भी दूर होता है ।
झुर्रियॉ होंठों पर हो जायें तो :-
होंठों के चारों तरफ देशी घी से अथवा तिल के तेल से मालिश करें । पाँच से दस मिनट के तिल का तेल 20 मिलीलीटर मुँह में भरकर रोज बैठना चाहिये । मुँह में हवा भरने से होंठों की झुर्रियों को खत्म करने में बहुत मदद मिलती है । होंठों की झुर्रियों की समस्या के समाधान के लिये मेथी, पालक, गोभी, मूली, और गाजर की सलाद को खूब चबा चबा कर खाने से भी राहत मिलती है । कब्ज ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अक्सर कब्ज के रोगी को सूखे होंठों की समस्या देखने में आती है ।
झुर्रियॉ पूरे चेहरे पर हो जायें तो :-
पूरे चेहरे पर झुर्रियों के हो जाने पर बहुत ही ज्यादा बुरा लगता है । इसके समाधान के लिये एक कप पानी में एक चम्मच कच्ची सौंफ डालकर उबालें और जब उबलना शुरू हो जाये तो ढक दें और काढ़ा पका लें । ठण्डा होने पर इसमें से दो चम्मच काढ़ा लेकर उसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार करें । मिश्रण चेहरे पर आधा घण्टा लगायें और कुनकुने पानी से चेहरा धो लें । इससे त्वचा में कसावट आती है और धीरे धीरे झुर्रियॉ समाप्त होने लगती है । एक बार पकाया गया काढ़ा फ्रीज में रखने पर 8-10 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है । दही और शहद के साथ मिश्रण ताजा ही तैयार किया जाना चाहिये ।
इस बात को हमेशा ध्यान रखें कि झुर्रियों को ठीक करना एक समय लेने वाली प्रक्रिया है अतः इनको नियमित प्रयोग करें । झुर्रियॉ हटाने के लिये जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है । इस लेख के सम्बन्ध में आपके कुछ सुझाव हों तो आप कमेण्ट के माध्यम से हमको बता सकते हैं ।
इस बात को हमेशा ध्यान रखें कि झुर्रियों को ठीक करना एक समय लेने वाली प्रक्रिया है अतः इनको नियमित प्रयोग करें । झुर्रियॉ हटाने के लिये जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है । इस लेख के सम्बन्ध में आपके कुछ सुझाव हों तो आप कमेण्ट के माध्यम से हमको बता सकते हैं ।
Comments
Post a Comment