पेट में अल्सर हो जायें तो कैसा हो आपका खानपान और परहेज

पेट में अल्सर हो जायें तो कैसा हो आपका खानपान और परहेज

पेट में अल्सर हो जायें तो कैसा हो आपका खानपान और परहेज

पेट में अल्सर
पेट में अल्सर
जिन लोगों की पाचक अग्नि बहुत तीव्र होती है उनको खाया हुआ भोजन बहुत जल्दी पच जाता है और आमाशय में पाचक रसों का स्राव नियमित गति से होता रहता है । खाली पेट में पाचक रसों अर्थात अग्नि की मात्रा ज्यादा होकर आमाशय की श्लेष्म कला पर व्रण बन जाते हैं जिनको पेट में अल्सर हो जाना बोलते हैं । इस रोग में आपको क्या खाना चाहिये और किन चीजों का परहेज रखना चाहिये, इस लेख में हम आपको जानकारी दे रहे हैं ।

पेट में अल्सर हो जाने पर क्या खाना चाहिये :-

इस तरह के दर्द वाले अल्सर में चिकित्सक की सलाह से उपयुक्त क्षारीय प्रभाव वाली औषधियों का सेवन भोजन के पहले अथवा बाद में करना चाहिये । जल्दी पचने वाले और तरल की मात्रा वाले भोजन एक निश्चित समय के बाद लगातार सेवन करने चाहिये । ऐसे रोगियों के लिये खिचड़ी, दलिया, चोकर वाले आटे की रोटियॉ, थोड़ी मात्रा में पुराना चावल, चावल का माण्ड, मूँग की दाल, मसूर की दाल, मेथी, बथुआ, लौकी, तुरई, परवल, कद्दू, सहिजन, कच्चा पपीता सब्जी बनाकर, मौसम्मी, संतरा, अनार, सेब, अंगूर, मुनक्का, पका पपीता, जामुन, गाय का दूध और मक्खन आदि का सेवन करना चाहिये । पानी सामान्य तापमान का पीना चाहिये ।

पेट में अल्सर हो जाने पर क्या नही खाना चाहिये :-

जिन रोगियों को पेट में अल्सर की शिकायत हो गयी हो उनको नया चावल, उड़द की दाल, अधिक मात्रा में आलू, फूलगोभी, बैंगन, राजमा, छोला, सभी तरह के खट्टे पदार्थ जैसे कि नीम्बू-इमली-अमचूर आदि, लाल मिर्च, तला हुआ और मिर्च मसालेदार भोजन के सेवन से बचना चाहिये । ऐसे रोगी को रात में जागने से और मल मूत्र के वेगों को रोकने से बचना चाहिये । चिंता, क्रोध, करने से भी समस्या बढ़ सकती है । चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, शराब, तम्बाकू आदि मादक पदार्थों के सएवन से स्थिति खराब ही होती है । माँसाहार करना पेट में अल्सर के लिये सबसे ज्यादा खराब सिद्ध होता है ।
जानकारी अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

Tonsillitis टॉन्सिल होने पर ध्यान रखें इन बातों का जल्दी ठीक होगा

सुबह के वक्त अपनायें ये दस हेल्दी आदतें